इन तीन तरीको से कमाइए दिन के ₹3000
साइड इनकम के तीन ऐसे तरीके जिसमें जीरो इन्वेस्टमेंट है और अर्निंग ₹2000 से लेकर के ₹56000 तक है। कैसे? जानेंगे इस लेख में।
हेलो दोस्तों! आज हम KEKADIA FINANCE में इन 3 तरीकों के बारे में जानेंगे जिनके द्वारा आप साइड इनकम के रूप में 2000 से लेकर के 56000 तक कमा सकते हैं, आसानी से। इसके लिए आपको 2 से 3 घंटे डेडीकेट होकर इन 3 कामों को करना पड़ेगा। यह कोई पैसिव इनकम नहीं है। आज हम जिन आईडियाज के बारे में चर्चा करेंगे वो सारे ही हाई पेइंग आईडियाज हैं। आप चाहे स्टूडेंट हैं या कोई रेगुलर जॉब करते हो। इन कामों के लिए आप समय निकाल सकते हो और खूबसूरती से यह काम कर सकते हो।
आईडिया नंबर 1.
सबसे पहला साइड इनकम का जो आईडिया है वह एकदम फ्री है। इसमें रजिस्ट्रेशन से लेकर सर्टिफिकेट तक एकदम फ्री में हो जाता है। इस आइडिया को आप व्यक्तिगत और बिजनेस के रूप में भी काम में ले सकते हैं। यह आईडिया है नोशन सर्टिफाइड कंसलटेंट (NOTION CERTIFIED CONSULTANT) । जिनको नहीं पता है कि यह क्या होता है ? उनको हम बता दें कि यह एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर है। जहां पर आप एक कस्टमाइज वर्क स्पेस बना सकते हो। अगर आपको नोशन अच्छे से यूज करना आ जाता है तो आप अलग अलग स्मॉल बिजनेस को एप्रोच कर सकते हो और उनके लिए एक कस्टमाइज वर्कस्पेस भी बना सकते हो। UPWORK और FIVERR वेबसाइट पूर्णतः विश्वसनीय वेबसाइट है सारे वर्ल्ड में। अगर हम बात करें फ्रीलांस के काम की तो 30 से लेकर 80 डॉलर तक प्रति घंटे कमा रहे हैं जोकि इंडियन रुपीज में लगभग ₹2300 से लेकर ₹6300 तक होता है। जैसा कि आपको पहले ही बताया था कि NOTION PROJECT MANAGEMENT जो सॉफ्टवेयर है वह BEGINNER'S के लिए फ्री टू यूज है और इसके बारे में आप यूट्यूब पर सर्च करके भी सीख सकते हैं। वह भी एकदम फ्री है। नौशन की वेबसाइट पर जाकर आप सर्टिफाइड कंसलटेंट भी बन सकते हो। यह सर्टिफिकेशन भी एकदम फ्री होता है।
आईडिया नंबर 2.
हमारा जो सेकंड आईडिया है उसमें 56 हजार तक आप प्रति घंटे कमा सकते हैं। एक वेबसाइट है जिसका नाम है www.responded.io इस वेबसाइट पर बड़ी बड़ी कंपनिया जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट आईबीएम रिसर्च और सर्वे कंडक्ट करती हैं। यह सर्वे ऐसे नहीं होता कि आपको सिर्फ बैठ करके फॉर्म फिल करना होता है। इन रिसर्च में इनको बहुत सारे पार्टिसिपेशंस चाहिए होते हैं । रिसर्च में यह सारे कंपनीज एक वन ऑन वन इंटरव्यू कंडक्ट करती हैं। सामान्यतः एक घंटे के लगभग वह इंटरव्यू होता है। जिसमें यह लोग रिसर्च के अराउंड कुछ प्रश्न पूछते हैं। जिनका उत्तर देना होता है और उसके लिए आपको पेमेंट किया जाता है। आप इससे कितना कमा सकते हैं यह सब कुछ आपकी प्रोफाइल के ऊपर डिपेंड करता है। आप इसके बारे में RESPONDET.IO वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर सकते हैं।
आईडिया नंबर 3.
आखिर में आता है हमारा थर्ड आईडिया। इसमें आपको रिसर्च करने की जरुरत पड़ेगी। लेकिन हम घर पे बैठे-बैठे कंफर्टेबल यह काम कर सकते हैं और ऑन एवरेज हम 14,000 रुपय तक मंथली इनकम कर सकते हैं। जॉब है फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग। भारत में जिस तरह कंटेंट राइटर बढ़ते जा रहे हैं उसी प्रकार इनकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। हर कोई साइड इनकम के लिए कंटेंट राइटिंग कर रहा है और आप उन्हें स्क्रिप्टिंग में हेल्प कर सकते हैं। इसके लिए आप 800 से 6000 के पर स्क्रिप्ट कमा सकते हैं। यह राशि आपकी क्रिएविटी और स्किल राइटिंग की क्षमता के आधार पर बढ़ सकती है। यह कार्य आप किसी भी भाषा में कर सकते हैं जैसे हिन्दी, इंंग्लिश तमिल तेलगु किसी भी भाषा मेंआप कर सकते हैं। रिसर्च इसमें इसलिए जरुरी है क्योंकि बिना रिसर्च के आप क्रिएटिव राइटिंग नहीं लिख सकते हैं। आप फाइवर वेबसाइट पर जाकर चेक करते हैं तो हमे पता चलता है कि यहां 800 से लेकर के 6000 रुपए तक भारतीय प्रति स्क्रिप्ट कमा रहे हैं। इस फ्रीलांस कार्य की शुरुआत FIVERR या UPWORK वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आपको फाइवर वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा और अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। पोर्टफोलियो को अपडेट करो और कंपनीज को अप्रोच करना शुरु कर दो। तो आप कोई भी साइड इनकम के द्वारा डीसेंट अमाउंट कमाना चाहते हैं तो इस लेख में बताएंं गए तरीको को अपना कर ऐसा कर सकते हैं। और अगर पहले से ही आप ऐसा कर रहे हैं तो कमेंट सेक्शन में हमें भी बताइए।
READER TODAY-LEADER TOMORROW
लेख को अंत तक पढने के लिए धन्यवाद||
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं like और share जरूर करें
